रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब महिला आयोग में अनोखी शिकायत आई। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल के समक्ष पेश हुई महिला ने आरोप लगाए कि उसकी सगी मां के ससुर के साथ अवैध संबंध है। दोनों लिव इन में रह रहे है।
महिला ने कहा कि जब वह अपनी मां का विरोध करती है तो उसकी मां पति को भड़का देते है। उस पर किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाती है और कहती है कि नशा करती है। आरोप है कि उसकी मां उसे पीट कर घर से निकाल देती है। महिला ने कहा कि उसके पिता की दो साल पहले मौत हुई थी सास भी नहीं है। पिता की मौत के बाद मां ने उससे कहा कि उसे घर में डर लगता है, इस लिए अपने ससुराल में रख ले, तरस खा कर उसने भी ऐसे ही किया लेकिन मां ने ससुर से सेटिंग कर ली। वहीं महिला आयोग ने महिला को इंसाफ का भरोसा दिया है।
परिवार ने जंजीरो से बांधा, दस दस दिन खाना नहीं दिया
महिला ने आरोप लगाया कि पति को भड़का कर उसका परिवार उसे जंजीरों से बांध कर रखता है। उसके 13 और 10 साल के बच्चे हैं। उसे दस दस दिन तक भूखा रखा जाता है। सारा असर बच्चों पर पड़ रहा है। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि पुलिस से सारी जांच करवाएंगे।
मां कहती: मैने पुलिस वाले नहीं छोड़े, तूं क्या चीज है…
महिला आयोग के सामने पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसकी मां उसे धमकी देती है कि मैने पुलिस वाले नहीं छोड़े तो तूं क्या चीज है। आयोग के पूछने पर महिला ने बताया कि मेरी मां ने मायके की जमीन पर कब्जा कर रखा है। मारी नानी की जमीन भी हड़प ली। महिला ने कहा कि मेरी मां का रिश्तेदार कपूरथला पुलिस में है, मां ने उसे भी परेशान कर दिया था। मारने की धमकी तक दी थी।


