रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के जंडियाला गुरु क्षेत्र एक बार फिर फायरिंग कर दहशत फैलाई गई। इस बार बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने निशाना एक ब्यूटी पार्लर का बनाया।
युवकों ने ब्यूटी पार्लर को टारगेट करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में पार्लर संचालिका के पैर में भी गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति ने छिप कर जान बचाई। पार्लर पर फायरिंग करने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, पार्लर के शटर पर भी गोलियों के निशान बन गए है। पुलिस ने बड़ी मौके से बड़ी संख्या में खाली कारतूस बरामद हुए है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, जिस ब्यूटी पार्लर पर फायरिंग की गई है, उसका नाम कशिश लेडीज सैलून है। यह जंडियाला गुरु क्षेत्र के गोशाला रोड पर स्थित है। इसे यहीं की रहने वाली कशिश और उनके पति कुलदीप चलाते है। फायरिंग शुक्रवार की देर रात की गई।
कुलदीप के मुताबिक, बाइक सवार दो युवक वहां आए और ब्यूटी पार्लर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों युवक नकाब पहने हुए थे। दोनों ने पार्लर के शटर पर फायरिंग की। एक गोली पार्लर में काम कर रही उसकी पत्नी कशिश के पैर में जा लगी। अचानक हुई इस फायरिंग से वहां मौजूद लोगों में दहशत मच गई।


