रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब कांग्रेस की तरफ से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)” G-Ram-G के खिलाफ शुरू की लड़ाई जल्द ही सड़कों पर आएगी। अभी धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं इसके बाद सड़क जाम करने के साथ साथ भाजपा नेताओं के घरों के घेराव भी किए जाएंगे।
इसके लिए कांग्रेस की तरफ से प्लानिंग शुरू कर दी है। कांग्रेस की तरफ से अभी पंजाब के अलग अलग हिस्सों में रोष प्रदर्शन रैलियां की जा रहीं हैं। आज राजपुरा में रैली की गई है। इस दौरान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अगली रणनीति की जानकारी दी है। अपने भाषण के दौरान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने महिलाओं से संबंधित होते हुए कहा है कि मेरी माताओं बहनों क्या आप भी हमारे साथ इस लड़ाई में शामिल होंगीं। सड़कें जाम करेंगे तो आप आएंगीं न, भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करेंगे तो आप आएंगीं न।
इस पर पंडाल में बैठी महिलाओं ने हाथ खड़े कर उनका साथ देने का ऐलान किया है। इसके अलावा अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने फिर दोहराया है कि पंजाब में कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। कांग्रेस उसे कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाती है जो खुद को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रजेंट करता है। सभी कांग्रेस के सिपाही हैं। G-Ram-G के खिलाफ चल रहे धरना प्रदर्शन को शुरुयात बताते हुए भुपेष बघेल ने भी कहा कि आगे और भी प्रोग्राम दिए जाएंगे।


