रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने हैबोवाल इलाके में कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के दो सदस्यों का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस ने पुलिस को इनपुट मिला था कि रोहित गोदारा गैंग से जुड़े कुछ बदमाश इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।
थाना हैबोवाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और दो बदमाशों को गोलियां लगी हैं। क्रॉस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की पगड़ी पर भी गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों से दो अवैध पिस्टल भी बरामद किए हैं।
Advertisement


