रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारतीय जनता पार्टी के नेताओं वीडियो ऑडियो जांच न होने, बिगड़ी कानून व्यवस्था व बढ़ रहे गैंगेस्टरवाद के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास को घेर लिया है। आवास पर लगे सुरक्षा कर्मी ने अंदर नहीं जाने दिया तो बाहर जमीन पर बैठकर बीजेपी के नेता सरकार के खिलाफ जमकर
नारेबाजी कर रहे हैं।
प्रदर्शन में शामिल प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था पंजाब में रोज गोलियां चल रही हैं। हम सीएम को अपना दर्ज सुनाने आएं हैं। वे अपना बैरिकेड हटा लें, हमारा दर्ज सुन लें नहीं तो 2027 में जनता खुद सुना देगी। घेराव का ऐलान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की तरफ से किया गया था। इस प्रदर्शन में केवल सीनियर नेता है। जबकि वर्कर शामिल नहीं हैं। घेराव के लिए भाजपा के लोग सेक्टर 37 के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे। यहां से रोष मार्च निकालते हुए सीएम आवास गए। इसमें पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अलावा अन्य नेता शामिल हैं। बीजेपी नेता सीएम आवास के पास पहुंचे तो उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। चंडीगढ़ पुलिस और सीएम सिक्योरिटी में लगे जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। इसके बाद बीजेपी नेता यहां जमीन पर बैठकर धरना दे रहे हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।


