रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। शनिवार की सुबह बठिंडा में नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला कॉन्स्टेबल सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा बठिंडा जिले के गांव गुड़तड़ी के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गाड़ी के अंदर से मृतकों के शव बाहर निकाले।
इनकी पहचान अर्जुन, सतीश, जनक, भारत और अमिता बेन के रूप में हुई है। ये सभी गुजरात के बनासकांठा के रहने वाले थे। सभी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। अनीता बेन महिला कॉन्स्टेबल बताई गई है। एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि ये सभी फॉर्च्यूनर गाड़ी से शिमला गए थे। लौटते वक्त पंजाब के बठिंडा में घने कोहरे के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराई। बता दें कि चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जनवरी तक पंजाब और चंडीगढ़ में धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि शीतलहर नहीं चलेगी, लेकिन कोहरे का असर दिखाई देगा। पंजाब में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री नवांशहर में दर्ज किया गया। उधर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में मौसम बदला है। लाहौल स्पीति और चंबा की अधिक ऊंची चोटियों पर शुक्रवार की रात में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) ने कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। प्रदेश


