रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में रविवार को बंगा के आप विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सुक्खी ने फेसबुक पर लाइव होकर इसकी घोषणा की जिसके बाद पंजाब की राजनीति में सुनामी आ गई।
सुक्खी ने फेसबुक पर वीडियो डाल कहा कि वह इस समय बंगा के गुरुद्वारा राजा साहिब रसोखना में है। उन्होंने कहा कि मेरी यहां बहुत गहरी आस्था है। उन्होंने चोरी हुए पवन स्वरूप मामले में पंजाब सरकार के बयान को इस्तीफे के कारण बताया। साथ ही कहा कि कॉर्पोरेशन की चेयरमैन शिप और कैबिनेट रैंक से वह इस्तीफा दे रहे हैं। हाल ही में सीएम मान ने श्री मुक्तसर साहिब के डेरे से चोरी हुए 169 पवन स्वरूप के संबंध में बयान दिया था जिसने अब तूल पकड़ लिया है। बता दें कि डॉ. सुखविंदर सिंह सुक्खी अगस्त 2025 में अकाली दल छोड़ कर आप में शामिल हुए थें
Advertisement


