रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना के दोराहा में आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोराहा के एसएचओ आकाश दत्त बाल-बाल बच गए। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने एसएचओ की छाती को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उनकी जान बच गई।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी की टांग में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस और बदमाशों की गाड़ी भिड़ गई।
Advertisement


