रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने सीआईए खन्ना में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रमेश कुमार को 5 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में सीआईए इंचार्ज नरपिंदरपाल सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई लुधियाना जिले के खन्ना स्थित मास्टर कॉलोनी के एक निवासी की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त के कारोबार से जुड़ा है। उसने आरोप लगाया कि हेड कॉन्स्टेबल रमेश कुमार ने उस पर जुआ और अवैध लॉटरी गतिविधियों में शामिल होने के झूठे आरोप लगाए।
Advertisement


