रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत हुई है। नए मेयर सौरभ जोशी बन गए हैं। भाजपा को 18 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को सात और आप उम्मीदवार को 11 वोट मिले है। वोटिंग से पहले ही भाजपा पार्षद सौरव जोशी को बधाई दे दी गई थी।
सौरभ जोशी चंडीगढ़ के 29वें मेयर बने हैं। इस

बार चुनाव सिक्रेट बैलेट वोटिंग की जगह पार्षदों के हाथ खड़े कर हुआ। पहली बार तीनों पार्टियां मेयर का चुनाव लड़ रही थीं। पिछले 2 चुनाव में आप और कांग्रेस का गठबंधन था। मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद सौरभ जोशी भावुक हो गए और भाषण देते हुए बोले कि मेरे पिता ने कहा था कि तुम सही रास्ते पर चलो, सब बेहतर होता जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे मेरे वार्ड के बुजुर्गों और युवाओं का खूब साथ मिला है। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा के उम्मीदवार जसमनप्रीत सिंह की जीत हुई है। आप के 11 पार्षदों ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार मुन्नवर राणा के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद डिप्टी मेयर के लिए भी वोटिंग होगी।


