रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली के जीरकपुर स्थित मैकेडी चौक के पास सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार सड़क किनारे खड़े ट्रॉले में जा घुसी, जिससे फॉर्च्यूनर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। खिड़कियां तोड़कर लोग गाड़ी से बाहर निकाले।
मृतकों की पहचान अमरीक सिंह (68), बलबीर सिंह (70) और हरजीत सिंह (35) के रूप में हुई है। ये सभी दिल्ली एयरपोर्ट से फतेहगढ़ साहिब के पास स्थित अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक सामान्य करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फॉर्च्यूनर की रफ्तार 150 के करीब थी।
Advertisement


