रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में 2027 को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूचियों का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कराया जाएगा। पंजाब के बीएलओ को 30 जनवरी को पांच दिनों का समय दिया जा चुका है। फरवरी या मार्च से SIR का काम शुरू होगा।
SIR में 12 राज्यों से कुल 6.59 करोड़ वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने सभी राज्यों से वर्चुयल मीटिंग दौरान पंजाब में SIR शुरू करने की बात कही। वहीं केंद्रीय चुनाव आयोग ने आदेशों के बाद पंजाब के सीईओ ने मतदाता सूचियों की गड़बड़ी को ठीक करने के आदेश दे दिए है।
SIR के पहले चरण में किस राज्य में कितने नाम कटे
राजस्थान: 41.85, मध्यप्रदेश: 42.74 लाख, गुजरात: 7373, गोवा: 1.01 लाख, लक्षद्वीप: 1.6 हजार, यूपी: 2.89 करोड़, पश्चिम बंगाल: 58.20 लाख, छत्तीसगढ़: 27.34 लाख, पुडुचेरी: 1.03 लाख, अंडमान निकोबार: 64 हजार, तमिलनाडु: 97 लाख।


