रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मॉडल टाउन में आप नेता लक्की ओबेरॉय की गोलियां मार कर हत्या के मामले में रोजाना मेल न्यूज द्वारा जो खबर प्रकाशित की गई थी उस पर खुद जोगा फोल्ड़ीवाल ने ही पुष्टि कर दी है। जोगा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में एक पोस्ट डाला जिसमें हत्या करने के कारण लिखा है।
उधर पुलिस शूटर्स की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनका रूट ब्रेक करने में लगी है। जोगा ने अपनी पोस्ट में लक्की को कथा कथित तौर पर नशा बेचने वाला बताया। हालांकि रोजाना मेल इसकी पुष्टि नहीं करता क्योंकि लक्की के खिलाफ ऐसा कोई केस दर्ज नहीं है। जोगा ने लिखा कि वह पुलिस का मुखबिर था जो उनके भाइयों का नुकसान पहुंचाता था।

Advertisement


