रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अबोहर में मलोट रोड पर ट्रक यूनियन के पास स्थित एक होटल में मंगलवार शाम एक युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव होटल के कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। युवती की गर्दन तेजधार हथियार से काटी गई है। मौके पर पुलिस अधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं।
लड़की शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है और उसकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। लड़की एक लड़के के साथ होटल में पहुंची थी, जो होटलकर्मियों को जोमैटो से खाना ऑर्डर करने का बहाना लगाकर वहां से निकल गया। सूत्रों के अनुसार, लड़का गिरफ्तार हो चुका है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी लड़के को ट्रेस कर पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
Advertisement


