
रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ के बाद अब मोहाली के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई। सूचना मिलते ही संबंधित स्कूल प्रबंधन सतर्क हो गया और एहतियातन स्कूल में छुट्टी कर दी गई। इस संबंध में पेरेंट्स को मैसेज भेजकर जानकारी दी गई। वहीं, सुबह स्कूल पहुंचे कई बच्चों को गेट से ही वापस भेज दिया गया। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और स्कूल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।
Advertisement


