रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): संगरूर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गंडासे से काटकर हत्या कर दी। पत्नी को पीटने और गंडासे से काटने का उसने वीडियो भी शूट किया, जिसे बाद में उसने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसमें दिख रहा है कि उसने महिला की गर्दन पर 3 बार गंडासा मारा।
मारने के बाद आरोपी पति वीडियो में कह



रहा है- यह पड़ी है कटी हुई। मैंने मारी है। यह पड़ा है गंडासा। बड़ी बात यह है कि पत्नी को मारने के बाद आरोपी पति सीधे थाने पहुंच गया और खुद को पत्नी का हत्यारा बताकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।
Advertisement


