रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर में पुलिस ने कांग्रेस नेता को चिट्टे (हेरोइन) का नशा करते हुए पकड़ा। वह गांव के श्मशान घाट के पास झाड़ियों में बैठकर नशा कर रहा था। इसी दौरान गश्त कर रही टीम ने नेता को देख लिया। ये कार्रवाई बटाला पुलिस ने की है।
गिरफ्तार नेता गुरकीरत सिंह कालू कांग्रेस के पंजाब के एससी विंग का कन्वीनर है। सोशल मीडिया पर कालू की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ दिखाई दे रहा है। वडाला बांगर के रहने वाले कालू को गांव मूला सुनइयां के श्मशान घाट से पकड़ा गया। पुलिस ने इस संबंध में थाना सदर बटाला में मामला दर्ज कर लिया है।
Advertisement


