रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना के कस्बा खन्ना, पायल, दोराहा में चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, सोशल वर्कर और जूता कारोबारी हनी सेठी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर नशा करने का आरोप है, जिसकी पुष्टि डोप टेस्ट में हुई है।
पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई खन्ना के नजदीक स्थित दोराहा थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को हनी सेठी की गतिविधियों को लेकर पहले से शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई।
Advertisement


