रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोगा पुलिस ने 10 फरवरी को दो प्रवासियों पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई मोगा पुलिस और सीआईए स्टाफ ने मिलकर की।
10 फरवरी को मोगा जिले में दो प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी गई थी। बिहार से आए ये दोनों मजदूर मोगा की एक फैक्ट्री में काम करते हैं और गोली लगने से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों की पहचान जोबनप्रीत के रूप में हुई है, इसकी टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। दूसरे आरोपी आकाशदीप ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद कर लिया है।


