रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली के फेज-11 में शिवरात्रि के मौके पर मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक युवक की किरच (चाकू) मारकर हत्या कर दी। बदमाश युवक उसे गंभीर रूप से घायल कर भाग गए थे, जिसके बाद उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ता कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इससे गुस्साए परिजन ने सोमवार (16 फरवरी) सुबह फोर्टिस अस्पताल के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। क्योंकि, इसी अस्पताल में CM भगवंत मान भर्ती हैं। लोगों का आरोप है कि आरोपी युवक अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। उनकी बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। इसके बाद भी अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए। मृतक की पहचान गुरजोत सिंह के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Advertisement


