रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): तरनतारन
जिले के पट्टी क्षेत्र में एक NRI की शादी पूरे पंजाब में चर्चा का विषय बन गई। शादी समारोह के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दिख रहा है कि दूल्हा अपनी दुल्हन पर नोटों की बारिश कर रहा है। इस दौरान रिश्तेदार खड़े होकर इस सीन को देख रहे हैं।
जबकि, कुछ लोग इस सीन को एन्जॉय कर डांस कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दूल्हा बोरी में भरकर नोट लाया था, जिसने गड्डियां खोल-खोलकर नोट लुटाए। इस दौरान उसने 8 से 9 करोड़ रुपए उड़ा दिए। हालांकि, शादी में डीजे बजाने पहुंचे युवक ने इन दावों को गलत बताया। उसने कहा कि नोटों में 10-10 के नोट ज्यादा थे, इसलिए रुपयों की संख्या ज्यादा लग रही है। हमारी इतनी कमाई नहीं हुई। दूल्हे ने डॉलर समेत करीब 3 लाख रुपये उड़ाए। सोशल मीडिया पर यूजर्स शादी की इस घटना को अनोखा अंदाज और कुछ इसे फिजूलखर्ची बता रहे हैं।


