रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के होशियारपुर के एक व्यक्ति परगण सिंह का प्लेन में निधन हो गया। वो पहली बार विदेश जा रहे थे। परगण पत्नी के साथ अपने बेटे को मिलने इटली के मिलान के लिए रवाना हुए थे, जो 17 साल से वहीं रह रहे हैं।
परगण ने दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट ली थी। प्लेन उड़ने के कुछ समय बाद ही उनको स्वास्थ्य दिक्कत आने लगी। कुछ समय बाद उनको तेज पसीना आने लगा और शरीर ढीला पड़ गया और सीट से नीचे गिर गए। पति की हालत देख पत्नी और अन्य यात्रियों ने प्लेन के क्रू को बताया। क्रू में शामिल डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया और डेड डिक्लेयर कर दिया। उधर, इटली के एयरपोर्ट पर बेटा फूलों का गुलदस्ता और केक लेकर स्वागत में खड़ा था। लेकिन उसको पिता की डेडबॉडी मिली।
Advertisement


