रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में शादी के एक महीने बाद ही पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना जंडियाला गुरु हलके के गांव बन्ना में सामने आई।
Advertisement


