रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना में आज सुबह तीन स्कूलों और ट्रेनों को बम से उठाने की धमकी मिली है। स्कूल को भेजे गए ईमेल में लिखा-स्कूलों में @1:11PM और ट्रेनों में @3:11 बजे ब्लास्ट होगा।

ईमेल में सीएम भगवंत मान का भी जिक्र किया गया है। लिखा- झूठे पुलिस मुठभेड़ों का जवाब जल्द दिया जाएगा। इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन और स्टाफ में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड टीम स्कूलों में पहुंची। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। पुलिस टीम पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ले रही हैं। इसके बाद DAV स्कूल, केवीएम स्कूल में छुट्टी कर दी गई। ग्रीनलैंड स्कूल और गुरु नानक पब्लिक स्कूल में भी चेकिंग जा रही है। स्कूलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Advertisement


