रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण पंजाब में शादियों का सीजन फीका पड़ सकता है। LPG के कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई ठप हो गई है। 2 से 3 दिन का ही स्टॉक बचा है। इससे शादियों में बनने वाले खाने की वैराइटी कम हो सकती हैं।
पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान अमरवीर सिंह ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह से बंद है। जिनके पास शादी या अन्य फंक्शन हैं, उनके लिए समस्या होने लगी है। एक दो दिन में हल नहीं निकला तो स्थिति भयानक हो जाएगी। इससे निपटने के लिए मीटिंग बुलाई है। एजेंसियां पहले पुरानी बुकिंग क्लियर कर रही हैं। 7 से 8 दिन की पेंडेंसी चल रही है। जिला खाद्य आपूर्ति अफसर सरताज सिंह चीमा का कहना है कि घरेलू सिलेंडर को लेकर फिलहाल कोई प्रॉब्लम नहीं है। उधर, कुछ परिवार शादी की शॉपिंग, रिश्तेदारों को निमंत्रित करने और घरों को सजाने के साथ अपने स्तर पर दोस्तों और रिश्तेदारों के सहारे LPG का जुगाड़ करने में भी लगे हुए हैं, लेकिन वह नाकाफी है। LPG की सही सप्लाई न होने से करीब 10 हजार से भी ज्यादा शादियों का मेन्यू छोटा होने की कगार पर है। फरीदकोट, होशियारपुर, पटियाला समेत पंजाब के कई जिलों में सोमवार से ही कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद हो गई। साथ ही रेल गैस की मलाई भी सदा है।


