रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मशहूर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर नवांशहर के पास अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमले की कोशिश की। एक संदिग्ध काले रंग की कार ने सिंगर का पीछा किया और उन्हें जबरन रोकने का प्रयास किया। जब राणा सहोता ने खतरा भांपते हुए गाड़ी नहीं रोकी, तो ब
दमाशों ने फायरिंग की।
बदमाशों से बचने के लिए सिंगर ने 140 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चलाई और पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह घर नहीं गए, बल्कि पुलिस ने उन्हें एक होटल में ठहराया। यह पूरी कहानी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। राणा सहोता ‘तेरी किन्ने खिच्च ली पतंग वाली डोर’ फेम मशहूर पंजाबी सिंगर कुलदीप धामी के भांजे हैं।
Advertisement


