रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का पंजाब- चंडीगढ़ में गहरा असर हुआ है। यहां कुकिंग गैस की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। 2 दिन पहले तक केवल कॉमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी बंद हुई थी, लेकिन अब घरेलू गैस भी नहीं मिल रही।
बरनाला में सिलेंडर के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग व्यक्त की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सुबह से दो घंटे लाइन खड़े रहे। वहीं अमृतसर में आज सुबह इस्लामाबाद में देश भगत गैस एजेंसी पर मैनेजर और ग्राहक मनोज के बीच सिलेंडर को लेकर झड़प हो गई। वहीं सिलेंडर न मिलने पर बुजुर्ग महिला रो पड़ी। लुधियाना में रमेश कुमार ने बताया कि वह शांति नगर में एक परिचित के पास से सिलेंडर लेकर घर जा रहा था। रास्ते में एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने उसका सिलेंडर छीन लिया। जालंधर में इंडेन उपभोक्ता अरुण ने बताया कि सिलेंडर डिलीवर का मैसेज आया, लेकिन सिलेंडर नहीं दिया गया। उधर, भले ही सरकार और प्रशासन यह आश्वासन दे रहे हों कि घरेलू सिलेंडर की कमी नहीं है। फिर भी लोगों के घरों में सप्लाई नहीं मिल रही। ऑनलाइन बुकिंग की इतनी कोशिशें हो रही हैं कि गैस कंपनियों के सर्वर के लिए वन टाइम ही ठप हो गए।


