रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): टटीरी सॉन्ग विवाद को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश दिए। बादशाह शुक्रवार को समन पर पानीपत में पेश नहीं हुए। उनके वकीलों ने दलील दी कि किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट में व्यस्त होने की वजह से बादशाह नहीं आ सके। आयोग से आगे का टाइम मांगा गया।
इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया नाराज हो गईं। अध्यक्ष ने पंचकूला और पानीपत SP को बादशाह की गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बादशाह देश छोड़कर न जाए। महिलाओं और बेटियों को बचाने के लिए अब आयोग लठ मारने आगे आया है। इसके बाद हरियाणा महिला आयोग की तरफ से पानीपत के SP को लिखित शिकायत दी गई। जिसमें कहा गया कि बादशाह के खिलाफ महिला आयोग के आदेश की अवहेलना करने पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। टटीरी सॉन्ग के आपत्तिजनक लिरिक्स और लड़कियों के शॉट्स को लेकर महिला आयोग ने उन्हें 6 मार्च को नोटिस भेजकर पानीपत SP ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था।


