रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बठिंडा के एक भंगड़ा ग्रुप का पुलिस की वर्दी में भंगड़ा सुर्खियों में है। इस पर एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के सदस्य गुरविंदर ने सवाल उठाया है। गुरविंदर ने वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर पुलिस से पुलिस यूनिफॉर्म के मिसयूज पर रोक लगा
ने की मांग की है।
गुरविंदर ने कहा कि सैकड़ों लोगों की भीड़ में भंगड़े और एक्ट की आड़ में पुलिस की वर्दी के सम्मान को कम किया जा रहा है। इसके जवाब में भंगड़ा ग्रुप चलाने वाले विपन ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। वह पंजाबी फिल्मों पर एक्टिंग करते हैं। इसमें नकली सामान को यूज किया जाता। हथियारों को दिखाने की बात है तो ये भी नकली होते हैं। गुरविंदर ने कुछ फोटो टैग कर सवाल पूछा कि क्या यह पंजाब पुलिस की वर्दी का अपमान नहीं है? आमतौर पर, अगर कोई छोटा बच्चा नकली हथियार के साथ या कोई युवक एयर गन के साथ रील बनाता है, तो पंजाब पुलिस केस दर्ज कर देती है। क्या यह सरेआम लोगों की भीड़ के सामने हथियारों का प्रदर्शन नहीं है? पुलिस की वर्दी, लोगो और बैच आदि लगाकर पूरी वर्दी में स्टेज पर नाचना, क्या यह वर्दी और पुलिस के सम्मान को कम नहीं कर रहा है?


