रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के 4 जिलों में आज बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में मौसम साफ है। विभाग के अनुसार 18, 19 और 21 मार्च को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
उधर, हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में बीती रात बर्फबारी हुई। मनाली शहर में 2 इंच, ऊंचे पहाड़ों पर 5, अटल टनल रोहतांग में 8, रोहतांग दर्रा और शिंकुला में डेढ़ फीट से ज्यादा स्नोफॉल हुआ। पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन हुई बारिश व ओले गिरने से ठंड एक बार फिर लौट आई है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.4°C की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य तापमान से 3.7°C कम बना हुआ है। दो दिनों में 7.6 डिग्री अधिकतम तापमान गिरा है। फरीदकोट में सबसे ज्यादा 26.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जबकि चंडीगढ़ में 26.4 डिग्री तापमान रहा है।


