रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना के खन्ना में बेअदबी का मामला सामने आया है। यहां गली में पवित्र गुटका साहिब के फटे हुए अंग बिखरे मिले हैं। जिसके बाद सिख संगठन भड़क उठे। वह तुरंत वहां पहुंचे और पुलिस बुला ली। पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी
फुटेज में 11 साल का बच्चा गुटका साहिब के अंग बिखेरता हुआ नजर आया। जिसके बाद पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर बच्चे के बारे में तलाश शुरू कर दी है।
लोगों का आरोप है कि यह सिर्फ बच्चे की हरकत नहीं हो सकती। जरूर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। पुलिस को इस मामले की पूरी पूछताछ कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
Advertisement


