रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली के सेक्टर-94 में एक सेशन जज के घर में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर पर 15 दिन से ताला बंद था। चोरों ने आराम से घुसकर पूरे घर की तलाशी ली और धातु का बना सामान समेटकर फरार हो गए।
चोरों ने जज के घर से पीतल के बर्तन, पानी की फिटिंग वाले पाइप, बाथरूम में लगे नल और भगवान श्री कृष्ण की एक मूर्ति चोरी कर ली। जज अपने गनमैन के साथ मोगा में ड्यूटी पर गई हुई थीं। लौटकर जब आईं तो उन्हें घटना का पता चला। पुलिस को जज की सिक्योरिटी स्टाफ ने शिकायत दी है। अब मामले की जांच कर रही है।
Advertisement


