रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डीएम) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतसर के डीसीपी रविंदर पाल ने कहा कि उन्होंने फतेहगढ़ साहब पुलिस की मदद से लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया है।

डीसीपी ने कहा- भुल्लर को कल कोर्ट में पेश करेंगे। भुल्लर को लेकर पुलिस अमृतसर रवाना हो गई है। वहीं, लालजीत सिंह भुल्लर ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर पोस्ट डालकर दावा किया कि उन्होंने सरेंडर किया है। गिरफ्तारी के बाद राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भुल्लर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। परिवार कल रंधावा के पोस्टमॉर्टम के लिए मान गया है। फिलहाल उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है।
Advertisement


