रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में पेट्रोलियम कंपनी नायरा ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए और डीजल की कीमत में 2 रुपए की बढ़ोतरी की है। हालांकि सरकारी कंपनियों के दाम अब भी स्थिर हैं।
नायरा ने पंजाब भर में नए रेट सुबह से ही लागू कर दिए हैं। जैसे ही नायरा कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई वैसे में हड़कंप मच गया। लोग नायरा के अलावा अन्य पंपों पर भी तेल के दाम पूछते नजर आए। लुधियाना में नायरा के पंप पर पेट्रोल 103.31 और डीजल 90.96 प्रति लीटर मिल रहा है। पहले पेट्रोल 98.31 और डीजल 88.96 रुपए प्रति लीटर मिलता था।
Advertisement


