रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाब से आए प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर दी गई। वो पटियाला से एक कंस्ट्रक्शन साइट पर विसिट करने आए थे, तभी कहासुनी के बाद आरोपी ने उनपर 2 राउंड फायर कर दिया।
गोलियां उनके पैरों में लगी, जिससे वो वहीं गिर पड़े। उनके साथ आए दोस्त उन्हें तुरंत पिहोवा के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, फायरिंग का आरोप हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू पर लगा है।
Advertisement


