रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना के जोधां इलाके में एक फैक्ट्री की इमारत तेज धमाके के साथ गिर गई। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशं
का जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में अचानक भीषण धमाका हुआ, जिससे पूरी इमारत गिर गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए फायर अफसर रजिंदर ने कहा कि रात 8:20 बजे कॉल आई है कि जोधां सरकारी स्कूल के पास बिल्डिंग में ब्लास्ट हो गया है और बिल्डिंग गिर गई। हम टीम लेकर आए हैं। मुल्लापुर से फायर टीम आई है। जब हम मौके पर आए तो उस समय गांव के लोग रेस्क्यू करने में लगे थे। एक बंदे को उन्होंने नीचे से निकाल दिया था। उसे लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। एक महिला के सिर पर चोट लगी है और एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है। उनका कहना है कि बेहड़े के अंदर पटाखे बनाते हैं। उसी दौरान ब्लास्ट हुआ है। इसमें दो तीन परिवार रहते हैं।


