रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लुधियाना रीजन के करीब 1.20 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा सेशन-1 में हिस्सा लिया। इसमें से 95.70 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई है।
ऑवरऑल रिजल्ट में लुधियाना रीजन को 9

वां स्थान मिला है। वहीं, अमृतसर के छात्र मुदित जैन को पूरे 100 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। स्टूडेंट्स अपना रजिल्ट CBSE की ऑफिशयल वेबसाइट के अलावा उमंग एप पर भी देख सकते हैं। CBSE ने 10वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। साथ ही स्कूल प्रिंसिपल्स को सख्त हिदायतें दी हैं कि वे स्कूल टॉपर्स भी घोषित न करें। हालांकि, लुधियाना के स्कूल प्रिंसिपल्स ने अच्छे अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को स्कूलों में बुलाना शुरू कर दिया।
Advertisement


