रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। युवक चिकन की शॉप के बाहर गाड़ी में बैठा था। इसी दौरान हमलावर आए और आते ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घायल मनजीत सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मनजीत सिंह (33) के रूप में हुई है। मामला बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे गांव भुल्लर में सामने आया। परिजनों के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
Advertisement


