रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद हरियाणा में AAP के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने दावा किया है कि यह सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में पंजाब के करीब 28 विधायक भी आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं।
नवीन जयहिंद ने कहा कि जल्द ही बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे और विधायक लगातार मेरे संपर्क में हैं। जल्द ही इस राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़े नामों का खुलासा करूंगा। रोहतक के रहने वाले नवीन जयहिंद साल 2011 में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़े थे। जब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई, तो नवीन जयहिंद उसके संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उनकी शादी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से हुई थी, हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं। 21 दिन पहले AAP ने राघव चड्डा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया था, तब जयहिंद ने कहा था कि दिल्ली में केजरीवाल के शीशमहल (CM हाउस) में राघव को मुर्गा बनाकर पीटा गया था।


