रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब व बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने औरा-2026 का आगाज कनाडा के वैंकूवर सिटी से किया। दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर में हुए लाइव कॉन्सर्ट में खालिस्तान समर्थक पहुंचे
और उन्होंने खालिस्तानी झंडे दिखाकर नारेबाजी की।
सिक्योरिटी ने उन्हें रोका तो खालिस्तान समर्थक उनके साथ भी बहस करने लगे। खालिस्तान समर्थकों ने फिर एक पोस्टर जारी कर दिलजीत दोसांझ को BJP-RSS का एजेंट बताया। उनका आरोप है कि दिलजीत विदेश में रहने वाले सिखों के साथ भाजपा-आरएसएस की सेटिंग करवा रहे हैं।
खालिस्तान समर्थकों का कहना है कि वो आगामी कार्यक्रमों भी दिलजीत दोसांझ को खालिस्तान के झंडे दिखाएंगे और नारेबाजी करेंगे। जानकारी के अनुसार वैंकूवर में नारेबाजी करने वालों में पवनदीप सिंह बस्सी व मनदीप सिंह रवि नारेबाजी करने वालों की अगुवाई कर रहे थे जो कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के सिख फॉर जस्टिस से जुड़े हैं। बैंकूवर में दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 23 अप्रैल को था। उसके कान्सर्ट के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने खालिस्तान जिंदाबाद के अलावा भारत विरोधी नारेबाजी की और बाद में एक वीडियो बनाकर जारी की। जिसमें दिलजीत दोसांझ पर तीखे हमले किए गए।


