रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में दामाद ने अपने ससुर और साले की गोलियां मार कर हत्या कर दी। इस दौरान कई रौंद गोलियां चली।
जानकारी अनुसार संगरूर में अपनी बेटी और दामाद का घरेलू झगड़ा सुलझाने महिला का पिता और भाई गए थे। इसी दौरान जब वह बैठ कर बात कर रहे थे तो बहस हो गई। देखते ही देखते दामाद ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपने ससुर और साले पर फायरिंग कर दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दामाद मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना शादीहरी गांव की है।
खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं।
Advertisement


