रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था, इसी दौरान हमलावर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसने भागने तक का भी समय नहीं मिला और वह सीट पर ही लुढ़क गया।
गोलियां कार के फ्रंट शीशे पर भी लगी हैं। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निज़्ज़र निवासी गांव जैरामपुर के रूप में हुई है। वह गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां मर्डर केस में अंतिम गवाह था। इससे पहले सभी गवाह मुकर चुके थे, लेकिन गोपी नहीं मुकरा था। उधर, डोनी बल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मर्डर की जिम्मेदारी ली है। लिखा- यह बंदा हमारे भाइयों के घरों में 40-40 बंदे लेकर जाता था। बाकी हम बता देना चाहते हैं कि जो भी हमारे बारे में बकवास करते फिरते हैं, वह भी अपनी तैयारी रखें।
डोनी बल ने पोस्ट डालकर मर्डर की जिम्मेदारी ली
उधर, सोशल मीडिया पर डोनी बल ने पोस्ट डाल कर मर्डर की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में लिखा- सत श्री अकाल जी, मेरे सारे भाइयों को। आज जो ढिलवां गोपी निज्जर का कत्ल हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं डोनी बल, मोहब्बत रंधावा, अमर खाबे, प्रभ दस्सुवाल, बिल्ला मंगा और शगनप्रीत लेते हैं। यह हमारे एंटी जग्गू और लॉरेंस के साथ जुड़ा हुआ था। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर पर भी इसने खुशी मनाई थी। इसने हमारे भाई गोरे के कातिलों को पनाह दी थी और हमारे भाई विक्की गौंडर के बारे में भी सोशल मीडिया पर बुरा बोलता था। आज हमने इसे मार के अपने भाइयों का बदला लिया है। यह बंदा हमारे भाइयों के घरों में 40-40 बंदे लेकर जाता था। बाकी हम बता देना चाहते हैं कि जो भी हमारे बारे में बकवास करते फिरते हैं, वह भी अपनी तैयारी रखें। वाहेगुरु मेहर करे। वेट एंड वॉच… टू वी कॉन्टीन्यू… 31 और बचे। हांलाकि दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टी नहीं करता है।


