रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली के सोहाना इलाके में श्री गुटका साहिब की बेअदबी की गई। गुरुद्वारा सिंह शहीदां के पास स्थित माता साहिब कौर गुरुद्वारा के पास सड़क पर श्री गुटका साहिब के क्षतिग्रस्त अंग मिले हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।
इंसाफ की मांग को लेकर सिख संगत ने एयरपोर्ट रोड पर जाम कर दिया। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। अधिकारियों का कहना है कि नए कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही दोषी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
Advertisement


