रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को हुई रेड के वक्त वह चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित अपनी सरकारी कोठी पर ही थे।

टीम ने उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद शाम करीब 5 बजे ED की टीम चंडीगढ़ और हरियाणा नंबर की गाड़ियों में उन्हें दिल्ली ले गई। मंत्री को रात को ही गुरुग्राम की अदालत में पेश किया। इसके बाद ED को मंत्री की 7 दिन की रिमांड मिली है। इस दौरान टीम आगे की पूछताछ करेगी। मंत्री को अब 16 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। आज आम आदमी पार्टी (AAP) पूरे पंजाब में BJP के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। वहीं इस मामले में जालंधर के रियल एस्टेट कारोबारी पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सारे केस में उसका नाम भी खुल कर सामने आया है। कुछ दिन पहले इसी रियल एस्टेट कारोबारी के ठिकानों पर भी ईडी की रेड हुई थी। 


