रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर में जमीन विवाद के चलते डबल मर्डर का मामला सामने आया है। बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। भाई को सैर करते समय गांव के बाहर रास्ते पर और उसकी पत्नी को घर में घुसकर गोली मारी।
सूचना मिलने पर थाना भैणी मियां खां की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी भाई को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पूरा मामला पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर बताया जा रहा है। यह वारदात थाना काहनूवान के अधीन पड़ते गांव नैनेकोट में मंगलवार रात हुई। मृतकों की पहचान अजायब सिंह (52) और उनकी पत्नी कमल कौर (50) के रूप में हुई है। इनके कत्ल के आरोप में बड़े भाई अमरजीत सिंह उर्फ अंबा को गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement


