रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): होशियारपुर जिले के हरियाना क्षेत्र के गांव भेखोवाल में 3 साल का बच्चा खेलते हुए बोरवेल में गिर गया। बच्चे कि गिरने का पता चलते ही लोग रेस्क्यू के लिए जुट गए और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही हरियाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीमों के साथ बच्चे को निकालने का काम शुरू करवाया।लोगों ने बताया कि घटना शाम 4 बजे के बाद की है। बच्चा घर के बाहर खेतों में खेल रहा कि बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। लोगों ने बताया कि गनीमत है कि बच्चा सीधा गिरा है और अभी हलचल कर रहा है। उम्मीद है कि उसे बचा लिया जाएगा।
जिला प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं ने उसे बाहर निकालने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। बाबा दीप सिंह सेवा दल के प्रमुख भाई मनजोत सिंह तलवंडी की टीम प्रशासन के साथ मिलकर बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। बच्चे और उसके माता पिता का नाम अभी प्रशासन ने शेयर नहीं किया है।


