रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली में आयुर्वेदिक क्लीनिक की मालकिन पर उनके ही घर में काम करने वाले नौकर ने बेलन से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। आरोपी जाते समय घर से लगभग 3 लाख 10 हजार रुपए कैश, 12 तोले सोना लेकर भाग गया।


हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उनके सिर में करीब 70 टांके लगे हैं। घटना के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी को वारदात के बाद भागते हुए भी देखा गया है। पुलिस ने इस मामले में खरड़ सिटी थाने में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान हीरा लाल उर्फ हैरी (निवासी अररिया, बिहार) के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 309(4), 309(6) और 115 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Advertisement


