रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। युवकों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी युवक पठानकोट के रहने वाले थे। इनमें से एक युवक की पहचान हो चुकी है। हादसा गुरदासपुर-बटाला रोड पर नौशहरा मज्झा सिंह के पास हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक कार में सवार होकर पठानकोट की तरफ आ रहे थे। मृतकों में से एक की पहचान भदरोआ स्थित टीचर कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई है। वह पठानकोट में स्लीपवेल मैट्रेस के शोरूम में काम करता था और कुछ दिन पहले दोस्तों के साथ घूमने गया था। विक्की के 2 बच्चे हैं। एएसआई दलजीत सिंह के मुताबिक, हादसा कैसे हुआ या किस वाहन ने टक्कर मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।घटनास्थल की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़े या जा रहे किसी अज्ञात भारी वाहन, जैसे ट्रक या ट्राले, के पीछे जा टकराई। फिलहाल 3 युवकों की पहचान अभी नहीं हो पाई


