रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पत्नी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर भारतीय सेना के एक जवान ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले जवान ने फेसबुक पर लाइव आकर बताया कि उसकी पत्नी शादी के 2 महीने बाद ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई।
मृतक की पहचान गुरदासपुर में बटला के गांव छित के रहने वाले कंवलजीत सिंह (30) के रूप में हुई है। करीब 3 साल पहले वह सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में 17 सिख रेजिमेंट, जयपुर में तैनात थे। हाल ही में उन्हें अस्थायी नियुक्ति पर जबलपुर (मध्य प्रदेश) भेजा गया था। करीब 3 महीने पहले ही जवान की शादी हुई थी। शुक्रवार (22 मई) को सफर के दौरान उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए और जहर खा लिया। शनिवार को जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है।
Advertisement


