रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): संतोखपुरा के सराभा नगर में बीती रात शराब के नशे में एक युवक ने अपने ही दोस्त के सिर पर कूकर मार कर हत्या कर दी। शोर सुन कर आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार निवासी सराभा नगर मूल निवासी यूपी के रूप में हुई है। थाना आठ की पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी राजेश कुमार ने बताया कि वह दोनों रात को शराब पी रहे थे कि पुराने पैसों के लेनदेन में उनकी बहस हो हुई और नशे में होने के कारण उसने कूकर उठा कर प्रदीप के सिर पर मार दिया। दोनों एक ही फेक्ट्री में काम करते थे और लंबे समय से एक ही कमरे में रहते थे। थाना आठ की पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Advertisement


